राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए 40 बाल वैज्ञानिकों का चयन

राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए 40 बाल वैज्ञानिकों का चयन

पिथौरागढ़ के एलडब्लूएस भाटकोट में जनपद स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के आठ विकास खंडों के 250 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। जिला समन्वयक डा. विकास पंत ने बताया कि महोत्सव के दौरान पोस्टर, विज्ञान ड्ामा, विज्ञान कविता पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 40 बाल वैज्ञानिकों का चयन आगामी 19 व 20 नवंबर को जवाहर नवोदया विद्यालय चंपावत में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महोत्सव के लिए हुआ है। महोत्सव में चयनित हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए जिला शिक्षाधिकारी बेसिक डीसी सती द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पंकज जोशी, डा. अशोक कुमार पंत, सचिव मोहन चंद्र पाठक, डा. तृप्ति कुमार, रवींद्र नरियाल, मोहित बिष्ट, शमशेर महर सहित कई लोग मौजूद थे। प्रधानाचार्य एचएस सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!