महिला से छेड़छाड़ व अभद्रता करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला से छेड़छाड़ व अभद्रता करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़- महिला से छेड़छाड़ व अभद्रता करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते एक दिवस पूर्व वादिनी निर्मला निवासी- झूलाघाट की तहरीर के आधार पर आरोपी संजय राम पुत्र केशर राम निवासी ग्राम दोबाँस, थाना झूलाघाट के विरूद्ध वादिनी से छेड़छाड़ व अभद्रता करने के समबन्ध में थाना झूलाघाट में मु0अ0सं0- 03/2022, धारा- 354/452/323/504/506 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था ।

जिसकी विवेचना महिला उ0नि0 रेनू द्वारा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी थानाध्यक्ष झूलाघाट जसवीर सिंह के नेतृत्व में मुकदमे में नामजद आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुए उपरोक्त मुकदमे में नामजद आरोपी सुरेश प्रसाद उर्फ संजय राम उम्र- 38 वर्ष निवासी- दोबाँस, थाना झूलाघाट को दोबाँस से गिरफ्तार किया गया, जो कि नेपाल भागने की फिराक में था।

आरोपी सुरेश प्रसाद उर्फ संजय राम उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना झूलाघाट में दो मुकदमे क्रमश: मु0अ0सं0- 09/2017, धारा- 323/504/506 भा0द0वि0 एवं मु0अ0सं0- 10/2017, धारा- 224/353 भा0द0वि0 पंजीकृत किये गए हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।

amazonsell

आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में का0 मनीष सिंह, का0 रविन्द्र नाथ, का0 चालक प्रेम प्रकाश शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!