पिथौरागढ़- दुराचार के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

दुराचार के आरोपी  को पुलिस ने दबोचा

पिथौरागढ़। बीते लंबे समय से फरार दस हजार के आरोपी को पुलिस की संयुक्त टीम ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना जाजरदेवल में बीते चार वर्ष पूर्व देवकटिया निवासी सुरेश प्रसाद के विरूद्ध नाबालिक से दुराचार के मामले में पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोपी को एक वर्ष बाद न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया। जिस संबंध में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। साथ ही आरोपी पर दस हजार रूपए का ईनाम भी घोषित किया गया था।

आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार -बार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा बीते दिवस मशक्कतों के बाद सर्विलांस की मदद से सुरेश प्रसा को मानपुरा, सोलन हिमांचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवयश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सयुक्त टीम में एसआई शंकर सिंह रावत, जीतेंद्र सोराड़ी, प्रियंका इजराल, कास्टेबल भूपेंद्र रावत, सत्येंद्र सुयाल, ध्रुव सिंह, संजीत कुमार, कमल तुरेरा आदि शामिल थे।

amazonsell

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!