पमतोड़ी के पास एक वेगनार कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी,मौके में तीन मरे और एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

पमतोड़ी के पास एक वेगनार कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी,मौके में तीन मरे और एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
—————————————————-
थल पिथौरागढ़। मूल निवास पुनीगांव अब वर्तमान में हल्द्वानी में निवास करने वाले पूर्व शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा (61) अपने एक और मूल गांव साता में पूजा कर अपने परिवार के साथ अपनी ही वेगनार कार यूके 02A 6409 को चलाकर बागेश्वर की ओर जा रहे थे। थल से 9 किमी दूर पमतोड़ी के पास दोपहर 1 बजे अनियंत्रित होकर सड़क से कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।कार से छिटके घायलावस्था में चंदन ने सड़क में आकर बाइक से जा रहे नाचनी के युवकों को हादसे की जानकारी दी। कार के परखच्चे उड़ने से मौके पर ही चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी तुलसी देवी(53),चंदन सिंह बसेड़ा के छोटे भाई गोविंद सिंह बसेड़ा की पत्नी आशा बसेड़ा (50) तथा उसकी साली तारा देवी(50) पत्नी बलवंत सिंह निवासी मंडल सेरा बागेश्वर की दर्दनाक मौत हो गई। चंदन सिंह बसेड़ा की माता देवकी देवी पत्नी धन सिंह बसेड़ा (90),कार चला रहे चंदन सिंह बसेड़ा,छोटा भाई गोविंद सिंह बसेड़ा (57) घायल हो गए।

देवकी देवी को 108 सेवा से तथा अन्य दो घायलों को थल के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सत्याल अपने निजी वाहन से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोचर लाए जहां उपचार के दौरान उनकी माता देवकी देवी ने दम तोड़ दिया।घायल दोनों भाईयों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रैफर कर दिया हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थल थाना की पुलिस के साथ एसएसबी डीडीहाट,एसडीआर एफ और स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद खाई से तीनों शव को निकल कर सड़क में लाया गया।समाचार लिखे जाने तक गांव वालों के सम्मुख चारों शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही चल रही थी।

amazonsell

Arjun Rawat

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!