धूमधाम से बना बैटल आनर्स छम दिवस

धूमधाम से बना बैटल आनर्स छम दिवस

पिथौरागढ़- सात कुमाउ रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों द्वारा बैटल आनर्स छम दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ धूमधाम से सोमवार को मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक हवलदार दीवान सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान युद्ध की यादों को साझा करते हुए अपने यूनिट के जवानों के पराक्रम और बलिदान को याद किया गया। बताया कि भारत- पाक युद्ध 1971 में सात कुमाउं रेजीमेंट को जम्मू कश्मीर के छम्ब सेक्टर में तैनात किया गया था। इस दौरान पाक के 150 से अधिक सैनिकों को ढेर किया गया।

सात कुमाउ के भी दो अधिकारियों सहित 25 जवान देश की रक्षा में शहीद हो गए और कई जवान घायल भी हुए। इसी पराक्रम को देखते हुए सात कुमाउ को थियेटर आनर छम्ब जम्मू एंड कश्मीर के सम्मान से नवाजा गया। तब से पांच दिसंबर को छम्ब दिवस मनाया जाता है। पल्टन का उदघोष कालिका माता की जै है। कार्यक्रम के दौरान सात कुमाउ के पूर्व सैनिकों ने देशहित व समात हित के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। इस मौके पर पूर्व सैनिक भुवन मुडेला, बिमल सिंह, अर्जुन सिंह रमेश सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भटट सहित दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद थे।

amazonsell

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!