Site icon Lovedevbhoomi

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार 

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

 

पिथौरागढ़ शादी का झांसा देकर नाबालिका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफतार कर न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सितंबर माह में गंगोलीहाट क्षेत्र की एक युवती ने थाना गंगोलीहाट में एक तहरीर दी कि एक व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, अब वह शादी की बात से मुकर गया और सोशल मीडिया पर उसके फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर धारा 376, 504, 506 भादवि व 5/6 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मदन सिंह बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा आरोपी चंचल सिंह पुत्र राम सिह निवासी कलियापातल, चहज गंगोलीहाट को गिरफतार कर न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। पुलिस की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

 

 

Exit mobile version