Site icon Lovedevbhoomi

पुलिस उपाधीक्षक जोशी ने थल थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण साथ में थल के संभ्रांत लोगों की ली बैठक

पुलिस उपाधीक्षक जोशी ने थल थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण साथ में थल के संभ्रांत लोगों की ली बैठक

जनपद के पुलिस उपाधीक्षक मोहन चंद्र जोशी ने थल थाने की अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण के तहत थल के संभ्रांत लोगों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली उन्होंने बैठक में लोगों को आज के नौजवानों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति, तथा नाबालिग बच्चों को वाहन न देने का आग्रह किया।उन्होंने लोगों को बढ़ रहे साइबर क्राइम के साथ धोखाधड़ी करने वाले चिटफंड कंपनी के झांसे में न आने के प्रति आगाह किया। क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए उन्होंने पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने जनता को भी सादे कपड़ों का पुलिस बल बताया जिसे अपराधी को जेल पहुंचाने का पूरा अधिकार होने की बात कही।उन्होंने कहा जनता के सहयोग से ही क्षेत्र में शांति और अपराध को कम किया जा सकता हैं।समाजिक कार्यकर्ता सलीम अहमद ने थल केंद्र बिंदु होने के कारण यहां पर फायर स्टेशन खोलने का विषय बैठक में रखा ,इसके बाद उपाधीक्षक मोहन चंद्र जोशी ने थाने के मालखाने,अभिलेखों,

आपदा सामग्री के साथ शस्त्रों,हवालात,बंदीगृह और पुलिस हथियारों का निरीक्षण किया।उन्होंने अवैध शराब,अवैध खनन और ओवर लोडिंग पर थाना थल को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।बैठक में थल थाने थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी,एसआई पूजा मेहरा,कांस्टेबल मोहन चंद्र,योगेश लोहनी,गणेश राम,हेमा पाटनी,विमला नेगी सहित थल के व्यापारी गंगा सिंह मेहता,बलवंत सत्याल,गोविंद भट्ट,सलीम अहमद,अनिल कार्की,दया कृष्ण भट्ट,सुनील नाथ गोस्वामी,मुन्ना जंगपांगी रघुनाथ सिंह अल्मिया,गणेश बिष्ट मौजूद थे।

Exit mobile version