Site icon Lovedevbhoomi

चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

चंपावत में पुलिस ने एक व्यक्ति को 616 ग्राम चरस के साथ गिरफतार किया है। चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जनपद में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के आदेशानुसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन क्रके डाउन के तहत चंपावत के मुडियानी क्षेत्र में बीते दिवस पुलिस व एचपीयू संयुक्त टीम द्वारा आरोपी सुनील कुमार, निवासी इस्माइला, रोहतक हरियाणा को 616 ग्राम चरस परिवहन करते हुए गिरफतार किया गया। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।

आरोपी को गिरफतार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवनाथ गोस्वामी, एसआइ ज्योति प्रकाश व जीवन सौन, दूर्गानाथ, पूरन आर्या, महेंद्र कुमार पुलिस कर्मी शामिल थे।

 

Exit mobile version