कलश यात्रा के साथ कनालीछीना महोत्सव हुआ शुरू 

amazonsell

कलश यात्रा के साथ कनालीछीना महोत्सव हुआ शुरू

पिथौरागढ़ के कनालीछीना खेल मैदान में मंगलवार को तीन दिवसीय महोत्सव का कलश यात्रा सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। कनालीछीना महोत्सव का शुभारंभ क्षेत्र प्रमुख सुनीता कन्याल की उपस्थिति व मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गिरधर सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इससे पूर्व क्षेत्र की महिलाओं ने छुरमुल मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली।

महोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ अवसर पर जिला महामंत्री महिमन कन्याल, हेमराज बिष्ट, दान ंिसह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, रमेश पांडे सहित कई लोग मौजूद थे। मेलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद ने सभा का आभार व्यक्त किया।

amazonsell

amazonsell

amazonsell

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!