Site icon Lovedevbhoomi

आरती ने जीता खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रजत पदक

आरती ने जीता खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रजत पदक

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद की आरती धारियाल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा की पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स में जिले के गौरीहाट गांव की रहने वाली आरती धारियाल ने 54 किलोभार वर्ग में रजत पदक जीता। फाइनल मुकाबले में उन्होंने हरियाणा की मुक्केबाज नेहा को जोरदार टक्कर दी। अंकों के आधार पर आरती को रजत पदक दिया गया।

इस प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए 14 जून से पांच जुलाई तक कजाकिस्तान में होने वाले ट्रैनिंग कम कम्पटीशन कैंप के लिए चुना गया है। उनकी उपलब्धि से सीमांत जिले में खुशी की लहर है।

आरती वर्तमान में नेशनल अकादमी रोहतक में बाक्सिंग कोच भाष्कर भट्ट से प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने यहाँ कोच सुनीता मेहता से बाक्सिंग की बारीकियां सीखी। आरती की इए उपलब्धि से सीमांत जिले में खुशी की लहर है। तमाम खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version